गया: सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वीडियो वायरल करना पड़ा भारी, 7 विधि विरुद्ध बालक निरुद्ध

गया के डुमरिया में सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 07 विधि विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया है और एक देशी कट्टा बरामद किया है।

हथियार लहराकर दहशत फैलाने की कोशिश में गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक देशी कट्टा बरामद

गया, 19 मार्च 2026: गया पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो और वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशानुसार की गई इस कार्रवाई में डुमरिया थाना क्षेत्र से कुल 07 विधि विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 18 मार्च 2026 को डुमरिया थाना को सूचना मिली थी कि सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति का हथियार के साथ वीडियो वायरल हो रहा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध के घर पर छापेमारी की। वहां से एक विधि विरुद्ध बालक को पकड़ा गया, जिसने पूछताछ में बताया कि उसने वर्चस्व कायम करने और लोगों में डर पैदा करने के लिए यह वीडियो अपलोड किया था।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पकड़े गए बालक की निशानदेही पर इस कांड में संलिप्त 06 अन्य विधि विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया गया। पुलिस ने इनके पास से 01 देशी कट्टा भी बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने डुमरिया थाना कांड संख्या-33/26 दर्ज किया है।

​गया पुलिस ने जिलेवासियों, विशेषकर युवाओं से अपील की है कि सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो डालना या आपत्तिजनक पोस्ट करना दंडनीय अपराध है। ऐसे कार्यों से दूर रहें और कानून का सम्मान करें। फिलहाल, पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया और जांच पूरी कर रही है।

LATEST Post

Sonu Kumar  के बारे में
Sonu Kumar Sonu Kumar (Gaya, Bihar) के रहने वाले एक डिजिटल क्रिएटर और लोकल न्यूज़ पब्लिशर हैं। वे अपने न्यूज़ पोर्टल gayajidistrict.in के माध्यम से गया जिले की ताज़ा खबरें, सरकारी अपडेट और स्थानीय घटनाओं की जानकारी लोगों तक पहुँचाते हैं। उनका उद्देश्य गया जिले की सही और विश्वसनीय जानकारी को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराना है, ताकि लोग अपने क्षेत्र से जुड़ी खबरों से जुड़े रह सकें। Read More
For Feedback - sonu823002logo@gmail.com